अमेरिका और दक्षिण कोरिया की तरफ से बयानबाज़ी के बाद उत्तर कोरिया के शासक ने कड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर हमें उकसाया गया या हमारे खिलाफ कोई दुस्साहस किया गया तो हम अमेरिका और दक्षिण कोरिया का नमो निशान मिटा देंगे। नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन ने उकसाए जाने पर साउथ कोरिया को परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करके हमेशा के लिए दुनिया से नष्ट करने की धमकी दी है। दोनों देशों के बीच हाल के तनाव का कारण नॉर्थ कोरिया का वह फैसला है, जिसमें उसने अपने परमाणु हथियारों की सुविधाओं को बढ़ाने और मिसाइल परीक्षण जारी रखने का ऐलान किया है।
अगर साउथ कोरिया नॉर्थ कोरिया की संप्रभुता का अतिक्रमण करने के लिए सशस्त्र बलों का उपयोग करता है, तो उनकी सेना बिना किसी हिचकिचाहट के अपने पास मौजूद सभी आक्रामक बलों का उपयोग करेगी, जिसमें परमाणु हथियारों का प्रयोग भी शामिल है। किम ने साउथ कोरिया को धमकी देते हुए कहा कि यदि ऐसी स्थिति आती है, तो सियोल और कोरिया गणराज्य का स्थायी अस्तित्व हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा।